Breaking
- लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समार...
- महापौर एवं आयुक्त ने किया राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के पदक विजेत...
- शंकरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यक्रम
- सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा...
- स्पीड हैंडबॉल में राजनांदगांव का डबल धमाल, पुरुष-महिला दोनों वर्गों में चैंपियन
- श्री कृष्ण गौशाला में नई कार्यकारिणी ने संभाली कमान, गौसेवा और परिसर विकास के...
- रेलवे के लिखित आश्वासन को अमल में लाने फिर पहुंचे आसिफ अली
- एक घंटे के श्रमदान के बाद रोपे पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प
- सियान मितान सप्ताह का शुभारंभ, 100 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान
- गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और सादगी के मूल्यों...
स्पीड हैंडबॉल में राजनांदगांव का डबल धमाल, पुरुष-महिला दोनों वर्गों में चैंपियन

राजनांदगांव। स्टेट स्कूल हैंडबॉल ग्राउंड में आयोजित तृतीय सीनियर स्टेट स्पीड हैंडबॉल प्रतियोगिता में मेजबान राजनांदगांव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष और महिला दोनों वर्गों का खिताब जीत लिया। पुरुष वर्ग में राजनांदगांव ने फाइनल में बिलासपुर को मात दी, जबकि महिला वर्ग के निर्णायक मुकाबले में भी बिलासपुर को हराकर चैंपियन बना। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 12 और महिला वर्ग की छह जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ महापौर मधुसूदन यादव ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान करते हुए कहा कि खेल जीत-हार से आगे अनुशासन, टीम भावना, मेहनत और संघर्ष की सीख देता है। उन्होंने स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही।
पुरुष वर्ग में पांच खिलाड़ियों ने दिखाया दम
पुरुष वर्ग के फाइनल में राजनांदगांव और बिलासपुर की टीमें आमने-सामने थीं। राजनांदगांव ने बेहतर खेल दिखाते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। टीम में कुणाल यादव, कोविद यादव, शुभम मेश्राम, युवराज और गोलकीपर सोमेश ने प्रभावी प्रदर्शन किया। बिलासपुर उपविजेता और रायपुर तीसरे स्थान पर रहा।
महिला टीम ने भी जीता फाइनल
महिला वर्ग का फाइनल भी राजनांदगांव और बिलासपुर के बीच खेला गया। राजनांदगांव की खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल के साथ मुकाबला अपने नाम किया। विजेता टीम में गोलकीपर नेहा यादव, कनक जोगी, विद्या, ज्योति मंडावी, तनुजा और सविता शामिल रहीं। बिलासपुर दूसरे और बालोद तीसरे स्थान पर रहा।
अतिथियों ने किया खिलाड़ियों को पुरस्कृत
समापन समारोह में पूर्व निगम अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा के मुख्य आतिथ्य में विजेता, उपविजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। वरिष्ठ नेता एवं खेल प्रमोटर विष्णु अग्रवाल तथा जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी विशेष रूप से मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में विनायक गुप्ता, हिरेंद्र यादव, पुष्पराज, राहुल, जयेश मुदलियार, महिमा यादव और दिलीप गोस्वामी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश में स्पीड हैंडबॉल को बढ़ावा देना और प्रतिभावान खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर प्रतिस्पर्धा का बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। मेजबान टीम के दोनों वर्गों में विजेता बनने से खेलप्रेमियों में उत्साह रहा।











