Breaking

राज्यसभा में अब नमाज के लिए नहीं मिलेगा 30 मिनट का ब्रेक सभापति धनखड़ ने बदला नियम

एक्सक्लूसिव 11 December 2023 (200)

post

नई दिल्ली/11 दिसंबर 2023/  संसद सत्र के दौरान हर शुक्रवार को नमाज के लिए मिलने वाले आधे घंटे के ब्रेक को राज्यसभा में खत्म कर दिया गया है. यह व्यवस्था राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दी है. उन्होंने इसे संबंधित नियमों में भी बदलाव का निर्देश दिया है.बता दें कि राज्यसभा में अभी हर शुक्रवार को लंच ब्रेक 1:00 से 2:30 बजे तक होता था, जबकि लोकसभा में लंच ब्रेक 1:00 से 2:00 बजे तक होता है. राज्यसभा में यह अतिरिक्त आधा घंटा नमाज के लिए दिया जाता था जो अब सभापति ने नियमों में बदलाव करके खत्म कर दिया है.


You might also like!


RAIPUR WEATHER