Breaking

NHM कर्मचारी संघ ने नए स्वास्थ्य संचालक संजीव झा से की सौजन्य भेंट

छत्तीसगढ़ 05 December 2025 (228)

post

देश24 न्यूज: 

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने राज्य के नए स्वास्थ्य संचालक एवं मिशन संचालक, आईएएस संजीव कुमार झा से नवा रायपुर स्थित स्वास्थ्य विभाग के सेक्टर-19 भवन में सौजन्य भेंट की।

हाल ही में प्रशासनिक फेरबदल में पदस्थापित हुए श्री झा ने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर संघ प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

भेंटवार्ता के दौरान संघ पदाधिकारियों ने अपने संगठन की लंबित मांगों और कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की। संघ ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पूर्व में हड़ताल अवधि में बर्खास्त कर्मचारियों की जल्द बहाली का आश्वासन दिया था। स्वास्थ्य विभाग के नए संचालक श्री संजीव कुमार झा ने इसे शीघ्र पूरा करने का भरोसा दिलाया।

सौजन्य मुलाकात में संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी, प्रदेश महासचिव कौसलेश तिवारी, प्रवक्ता पुरन दास, दिनेश चंद्र खर्कवाल, संतोष कुमार चंदेल, डॉ. आलोक शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


You might also like!


RAIPUR WEATHER