Breaking
- अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हुए वरिष्ठ पत्रकार...
- पैरा योगासन में आस्था के बच्चों ने जीते 5 पदक, राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन
- आस्था के बच्चों ने जीते पांच पदक, राष्ट्रीय पैरा योगासन स्पर्धा में बनाई जगह
- वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर स्थापित किया भगवा ध्वज, जीर्णोद्धार ...
- लालूटोला में अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया ईद-मिलादुन्नबी
- 53 करोड़ के दिग्विजय स्टेडियम में 50 लाख खर्च के बाद भी मैदान बदहाल, कांग्रेस...
- बच्चों ने बनाई राखियां, स्कूल में लगाया स्टॉल; 8-10 साल से जारी है नवाचार
- स्कूल परिसर में जलभराव से बच्चों की सुरक्षा पर चिंता, शिक्षा मंत्री के नाम सौ...
- 48 किमी डाक कांवड़ यात्रा में दिया नशामुक्ति और फिटनेस का संदेश
- विहिप-बजरंग दल के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों का हुआ इलाज, डॉक्टरों...
पैरा योगासन में आस्था के बच्चों ने जीते 5 पदक, राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन

राजनांदगांव। आस्था मूकबधिर शाला के श्रवण बाधित बच्चों ने अपने पहले ही प्रयास में लंबी छलांग लगाते हुए रायगढ़ में आयोजित प्रदेश स्तरीय पैरा योगासन खेल स्पर्धा में पांच मैडल अपने नाम कर, राष्ट्रीय योगासन खेल स्पर्धा के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। उक्त प्रदेश स्तरीय पैरा योगासन खेल स्पर्धा का आयोजन रायगढ में हुआ। जिसमें नौ जिले के लगभग 100 खिलाड़ियों ने चार श्रेणियों श्रवण बाधित, मूकबधिर, दृष्टि बाधित एवं अस्थि बाधित में हिस्सा लिया। मूकबधिर श्रेणी में आस्था मूकबधिर शाला राजनांदगांव के बच्चों ने अपना दबदबा बनाते हुए छः पदकों में से कुल पांच पदक अपनी झोली में डाले। जिसमें एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। अंडर-17 बालक वर्ग में अमन भंडारी ने स्वर्ण, लक्की मरकाम ने रजत और प्रियांशु यादव ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में पलक देशलहरे ने रजत और मानवी मंडावी ने कांस्य पदक जीतकर राजनांदगांव का परचम पूरे राज्य में लहराया। यह सभी बच्चे योगशाला योग संस्थान के प्रशिक्षकों किशोर माहेश्वरी, श्रुति ताम्रकार और प्रेम साहू के कुशल मार्गदर्शन में सतत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उक्त प्रशिक्षकों की दिन रात की मेहनत ने योगासन की बारीकियां सिखाई, उनके अंदर आत्मविश्वास पैदा कर उनका मनोबल बढ़ाया, जिससे बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयार हो सके और जिले के लिए मैडल जीत सके।
शाला की शिक्षिका निशा हरिव्यासी, ज्योति वैष्णव, गौरव साहू का भी विशेष योगदान रहा। सभी प्रशिक्षण स्थल से लेकर रायगढ़ के आयोजन स्थल तक बतौर अभिभावक दिन रात डटे रहे। उक्त प्रतिभाशाली बच्चों की इस उपलब्धि पर आस्था मूकबधिर शाला के अध्यक्ष महेन्द्र सुराना, सचिव राजेश जैन, कोषाध्यक्ष अनिल बड़कुल, योगासन भारत के जिलाध्यक्ष हेमंत तिवारी, लक्ष्मण लोहिया सहित संस्था के संरक्षकए संचालकगणए शाला के प्राचार्य और स्टॉफ ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।











