Breaking

राज्यसभा में फिर गूंजेगी छत्तीसगढ़ की आवाज : फूलोदेवी नेताम के पुनर्निर्वाचन पर अब्दुल कलाम खान ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ 12 March 2026 (91)

post

देश24 न्यूज: 

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सदस्य के रूप में फूलोदेवी नेताम के पुनः निर्विरोध निर्वाचित होने पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। उनके दोबारा राज्यसभा पहुंचने को प्रदेश की मजबूत आवाज और महिला नेतृत्व के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इस अवसर पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राजस्थान-ओडिशा प्रदेश प्रभारी अब्दुल कलाम खान ने उनसे आत्मीय मुलाकात कर पुष्प-गुच्छ भेंट किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के सर्वोच्च सदनों में से एक राज्यसभा के लिए निर्वाचित होना अत्यंत गौरव और बड़ी जिम्मेदारी का विषय है।
अब्दुल कलाम खान ने कहा कि फूलोदेवी नेताम ने अपने पिछले कार्यकाल में छत्तीसगढ़ के जनहित और प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को संसद में प्रमुखता से उठाया है। उनके अनुभव, समर्पण और कार्यकुशलता को देखते हुए ही पार्टी हाईकमान ने उन्हें दोबारा राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है।
उन्होंने विश्वास जताया कि फूलोदेवी नेताम अपने दीर्घ राजनीतिक अनुभव के साथ संसद में छत्तीसगढ़ के विकास, आदिवासी समाज और आम जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेंगी।
अब्दुल कलाम खान ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं को नेतृत्व में समान अवसर दिए हैं और फूलोदेवी नेताम का पुनर्निर्वाचन उसी विश्वास और सम्मान का प्रतीक है।
गौरतलब है कि फूलोदेवी नेताम ने अपने पिछले कार्यकाल में प्रदेश के सामाजिक, आर्थिक और जनहित से जुड़े कई मुद्दों को प्रभावी ढंग से संसद में रखा, जिसके कारण उन्हें पुनः राज्यसभा के लिए चुना गया है।


You might also like!


RAIPUR WEATHER