Breaking
- बीएनसी मिल के तीन खिलाड़ियों का प्रदेश की हॉकी लीग में चयन, अब अंतरराष्ट्रीय ...
- संस्कृति के रंगों में रंगा रायगढ़, यादव महासभा की महिला शक्ति ने रचा गरबा का ...
- मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ में 25 को बंटेगी जड़ी-बूटीयुक्त खीर, 30 हजार लोगों क...
- छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक ने आयोजित किया शिक्षक सम्मान सम्मेलन, 300 से अधिक शिक्...
- सोमनी में भव्य होगा दशहरा उत्सव, नाग की फनकार और रंगीन जमीनी आतिशबाजी करेगी र...
- नवरात्रि मध्य हुए हादसों पर तोमर ने जताया शोक
- माँ दुर्गा की महाआरती में शामिल हुए तोमर
- मां बम्लेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था की अनुराग मित्तल न...
- भजन-कीर्तन के बीच पदयात्रियों की सेवा में जुटी श्री राजपूत करणी सेना
- सहसपुर दल्ली में गरबा उत्सव की धूम, भक्ति गीतों पर थिरके श्रद्धालु
जमीन की बढ़ी सरकारी गाइडलाइन दरों के विरोध में मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

राजनांदगांव। प्रदेश में जमीन की गाइडलाइन/सरकारी मूल्य में हुई भारी वृद्धि के विरोध की लहर लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में राजनांदगांव के आमजनों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके अंबागढ़ चौकी प्रवास के दौरान मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया और वृद्धि को वापस लेने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बात गंभीरता से सुनी और कहा कि बढ़े हुए सरकारी मूल्य गाइडलाइन दरों के मुद्दे पर जल्द ही चर्चा कर ठोस निर्णय लिया जाएगा।
गौरतलब है कि 20 नवंबर 2025 को जारी नई जमीन गाइडलाइन दरों के बाद पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। बिलासपुर, रायपुर, धमतरी, दुर्ग-भिलाई और राजनांदगांव सहित सभी जिलों में लोग बढ़ी हुई दरों के खिलाफ सड़कों पर उतर रहे हैं। नई गाइडलाइन लागू होने पर कृषि भूमि, आवासीय प्लॉट, मकान सहित व्यवसायिक जमीन के पंजीयन और रजिस्ट्री खर्च में भारी बढ़ोत्तरी होगी, जिससे आम जनता पर बड़ा आर्थिक बोझ पड़ने की आशंका है।
इसी मुद्दे को लेकर राजनांदगांव के जय स्तंभ चौक में लगातार तीसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। शहरवासियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया और सरकार से गाइडलाइन दरों में की गई वृद्धि को वापस लेने की मांग दोहराई।










