Breaking

Earthquake: जगदलपुर में दहशत मचाने के लिए काफी थे भूकंप के ये झटके... हिल गए शहरवासी...

छत्तीसगढ़ 24 April 2024 (249)

प्राकृतिक आपदा: शहर के आमागुड़ा, कुम्हारपारा, पथरागुड़ा के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों आड़ावाल, सेमरा, करकापाल में महसूस किए गए झटके...

post

देश24 न्यूज: 

जगदलपुर। जगदलपुर में बुधवार की रात आई प्राकृतिक आपदा ने हड़कंप मचा दिया। यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए। 


बताया जा रहा है कि यह भूकंप रात 8 बजकर 5 मिनट पर आया। मिली जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर शहर के आमागुड़ा, कुम्हारपारा, पथरागुड़ा के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों आड़ावाल, सेमरा, करकापाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि यह भूकंप रात 8 बजकर 5 मिनट पर आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने मैन्युअल तरीके से गणना करके बताया कि, जगदलपुर से 2 किमी दूर उत्तर पूर्व में 5 किमी गहराई पर 2.6 तीव्रता का भूकंप आया है। इसके बाद मोहल्ले में रहने वाले लोग डर के चलते घर से बाहर आकर खड़े हो गए। 

इस बारे में मौसम विभाग के मौसम वैज्ञनिक एचपी चंद्रा ने बताया कि बुधवार की दोपहर हैदराबाद से 30 किमी दूर 1 बजकर 30 मिनट में तेलंगाना में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जबकि यह 2.6 की रफ्तार से आया हुआ था। अभी जगदलपुर में आये भूकंप के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। जब इसकी जांच की जाएगी तो पूरी जानकारी उपलब्ध की जाएगी।


You might also like!


RAIPUR WEATHER