Breaking

चिखली शराब भट्ठी सुपरवाइजर को हटाने बसपा जिला महासचिव शमसूल आलम ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ 10 May 2025 (291)

post

देश24 न्यूज: 

राजनांदगांव। बसपा पूर्व महापौर प्रत्याशी शमसूल आलम ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन है। शमसूल आलम ने बताया कि चिखली शराब भट्टी में अवैध शराब का कारोबार, सुपरवाइजर धनपत धुर्व और उसका साथी जो कोचियागिरी में टेड़ेसरा भट्टी में करने के कारण 3 महीने जेल गया जा चुका है। इन दोनों के कारण पूरा स्टाफ परेशान हो गया है, धनपत्त धुर्व इस अवैध कारोबार का मास्टर माइंड है, जिसके कारण पूरा चिखली बर्बाद हो रहा है और महिलाओं का घर से बाहर निकल कर सड़क पर चलना दुभर हो गया है। चोरी, गुंडागर्दी, अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही है, अगर इस भ्रष्टाचारी सुपरवाइजर को 2 दिन के अंदर हटाए जाने की मांग की है, कार्यवाही न किए जाने की स्थिति में चिखली भट्टी के सामने आम जनता के साथ उग्र प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी समस्त जवाबदारी आबकारी विभाग, कलेक्टर व शासन-प्रशासन की होंगी। सोमवार से शराब दुकानों से निकले गए सेल्समैन कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ सकते हैं।
इस अवसर पर बसपा पूर्व महापौर प्रत्याशी शमसूल आलम के साथ शुभम भालाधारे, संदीप सूर्यवंशी, रामेश्वर पटेल व शराब दुकानों से निकले गए सेल्समैन भी उपस्थित थे।


You might also like!


RAIPUR WEATHER