Breaking

छग जागरूक शिक्षक संघ के बीरेन्द्र साहू, तुलसी राम पटेल और शिवकुमार साहू बने प्रदेश उपाध्यक्ष

छत्तीसगढ़ 19 April 2025 (54)

post

देश24 न्यूज: 

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ के प्रदेश कार्यकारिणी टीम की प्रथम सूची जारी कर दी गई है, जिसमें राजनांदगांव जिले के वरिष्ठ शिक्षक एवं कर्मचारी नेता बीरेंद्र साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष, राजेंद्र लाडेकर को प्रदेश सचिव, नरेंद्र तिवारी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।
इसी प्रकार जांजगीर-चांपा के दिग्गज शिक्षक व कर्मचारी नेता शिव कुमार साहू को भी प्रदेश उपाध्यक्ष, सारंगगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कमलेश भारती को प्रदेश संयुक्त सचिव, दुर्ग के भोजराम साहू को प्रदेश महासचिव एवं महासमुंद के कर्मचारी नेता तुलसी राम पटेल को भी प्रदेश उपाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
संगठन के प्रदेश बॉडी में बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश उपाध्यक्ष बीरेंद्र साहू, सचिव राजेंद्र लाडेकर, नरेंद्र तिवारी, शिवकुमार साहू, तुलसी राम पटेल, भोजराम साहू एवं कमलेश भारती ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के 1,80,000 शिक्षकों को प्रथम सेवागणना कर सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करते हुए क्रमोन्नति वेतनमान देकर, पुरानी पेंशन बहाल कर, समस्त लाभ देने के लिए उनका संगठन हर स्तर पर कार्य करेगा।
संगठन के सभी शिक्षक नेताओं ने क्रमोन्नति वेतनमान के मुद्दे पर एक स्वर में कहा है कि राज्य सरकार को न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हुए प्रदेश के सभी शिक्षकों को क्रमोन्नति वेतनमान देने हेतु जनरल आदेश जारी करनी चाहिए। संगठन आगामी दिनों में राज्य सरकार से मिलकर इस मामले में आदेश जारी करने हेतु ठोस प्रयास करेगा।


You might also like!


RAIPUR WEATHER