Breaking

सफाई कर्मचारी यूनियन संघ ने आंबेडकर जयंती पर निकली ऐतिहासिक रैली का किया स्वागत

छत्तीसगढ़ 17 April 2025 (57)

post

देश24 न्यूज: 

राजनांदगांव। नगर पालिका निगम के सफाई कर्मचारी यूनियन संघ ने संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य रैली का स्थानीय महाकाल चौक में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
संघ के अध्यक्ष गोलू नायक ने उक्तशय की जानकारी देते हुए बताया कि, संविधान निर्माता परम पूज्य डॉ. बाबा भीमराव आम्बेडकर जी की जन्म जयंती पूरा देश और पूरा विश्व मना रहा है, उस विश्व मानव की जितना पूजा जाए उतना कम है। अगर वो नहीं होते तो रूढ़ि वादी प्रथाओं से भरी असमानता की खाई को पाटना असंभव था। वो केवल दलितों के ही मसीहा नहीं थे, बल्कि पूरे मानव समाज के उद्धारक और नारी मुक्तिदाता थे। अगर वे नहीं होते तो हमारा जीवन पशुतुल्य होता। आज अगर हम स्वतंत्रता पूर्वक चैन की सांस ले रहे हैं और प्रत्येक क्षेत्र में अवसर की समानता का अधिकार जो मिला है, वह सब बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर की ही देन है। ऐसे में ऐसे महामानव की जन्म जयंती के अवसर पर उन्हें जितना याद किया जाए उतना कम है। सफाई कर्मचारी यूनियन संघ ने उनकी जयंती को स्वर्णिम और यादगार बनाने का प्रयासमात्र किया है, ताकि देश के लिए किए गए उनके योगदान को युगों-युगों तक चिरस्थाई बनाया जा सके, उनकी जयंती के अवसर पर नगर के 22 वार्डो से आंबेडकर अनुयायियों द्वारा निकाली गई भव्य और ऐतिहासिक रैली का शहर के हृदय स्थल महाकाल चौक पुष्प वर्षा और शीतल पेय पिलाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर रितेश महानंद, लक्ष्मण भारती, संदीप सोनी, योगेश, कर्मेंद्र सोनी, राजू, पप्पू सोनी, संजय भारती, मोहन, दुर्गेश, पिंटू लोकेश सहित बड़ी संख्या में यूनियन संघ के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे। इसके साथ ही श्री नायक ने उनकी जीवन संघर्षों से प्रेरणा लेकर, उनके प्रासंगिक विचारों को आत्मसात करने का सभी से आव्हान किया है।


You might also like!


RAIPUR WEATHER