Breaking

साहस को सलाम: मुठभेड़ के बाद जवानों ने मारी गई नक्सली की लाश लेकर पार की उफनती नदी...

छत्तीसगढ़ 10 July 2024 (165)

-प्लास्टिक के पाल में बारिश के पानी को जमा कर बुझाई प्यास... //-बिनागुंडा मुठभेड़ के बाद सामने आया रोचक नजारा...

post

देश24 न्यूज: 

Kanker: छत्तीसगढ़ में इन दिनों जवानों द्वारा एंटी नक्सल आपरेशन चलाया जा रहा है। सुरक्षाबलों द्वारा लगातार एक के बाद एक मुठभेड़ में नक्सलियों को ढेर किया जा रहा है। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जवान मारी गई महिला नक्सली की लाश लेकर उफनती नदी पार कर रहे हैं।

बताते चलें कि, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के बीच जवानों का नक्सलियों के खिलाफ आपरेशन जारी है। कांकेर के बिनागुंडा के जंगलों में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने 8 लाख की इनामी महिला नक्सली का मार गिराया। इस आपरेशन के दौरान जवानों ने दो दिन जंगल में गुजारे। बारिश का पानी पीकर जंगल में जवानों ने रात काटी। उफनती नदी पार कर आपरेशन चलाया। मुठभेड़ से लौटते जवानों का वीडियो भी सामने आया है। जवान तेज बारिश और उफनती नदी-नालों को पार कर सकुशल वापस लौट रहे हैं।


पता लगा है कि छोटेबेठिया से लगे माड़ इलाके में जवान बिनागुंडा के जंगल तक पहुंचे और करीब 2 दिन जवानों ने जंगल में ही बिताए, पीने का पानी खत्म होने पर जवानों ने प्लास्टिक के पाल में बारिश के पानी को जमा कर अपनी प्यास बुझाई। इस दौरान तेज बारिश, उफनते नदी-नालों की दोहरी मार झेलते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मुठभेड़ में ढेर महिला नक्सली के शव को कंधे में लादकर जवान उफनती नदी पार कर रहे हैं।                        

बता दें कि ये वीडियो मंगलवार को बिनागुंडा में हुई मुठभेड़ के बाद का बताया जा रहा है। नक्सल आपरेशन के दौरान जब जवानों को पीने का पानी नहीं मिला तो उन्होंने बारिश का पानी पीकर प्यास बुझाई। सोशल मीडिया पर ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि मंगलवार को कांकेर के छोटेबेठिया के जंगलों में एक बार नक्सलियों से जवानों की मुठभेड़ हुई।      

इससे पहले बस्तर फाइटर्स और बीएसएफ के जवान रुटीन सर्चिंग आपरेशन पर निकले थे। सर्चिंग के दौरान जब फोर्स छोटे बेठिया के जंगलों से होते हुए बिनगुंडा गांव पहुंची तो नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पहले से सतर्क जवानों ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक महिला नक्सली को मार गिराया। मारी गई महिला नक्सली पीएलजीए की सदस्य थी, जिसपर सरकार ने 8 लाख का इनाम रखा था।

==


You might also like!


RAIPUR WEATHER