Breaking

Big Screen Politics: छत्तीसगढ़ BJP में बड़ा फेरबदल... नितिन नबीन अब छत्तीसगढ़ बीजेपी के नए प्रभारी...

छत्तीसगढ़ 05 July 2024 (501)

लता उसेंडी ओडिशा की सह प्रभारी बनाई गईं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जारी किया नियुक्ति आदेश...

post

देश24 न्यूज: 

Raipur: Chhattisgarh BJP छत्तीसगढ़ भाजपा में शुक्रवार को बड़ा फेरबदल हो गया। प्रदेश प्रभारी बदल दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ भाजपा (#Chhattisgarh BJP) की जिम्मेदारी अब नितिन नबीन (#Nitin Nabeen) को सौंपी गई है। इसी तरह कोंडागांव से विधायक लता उसेंडी (#Lata Usendi) को ओडिशा (#Odisha) का सह प्रभारी बनाया गया है। इसे लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (#jp Nadda)ने नियुक्ति आदेश भी जारी कर दिए हैं।



बताते चलें कि, अभी तक छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी ओम माथुर (Om Mathur) के पास थी, लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद से ही उनकी सक्रियता काफी कम हो गई थी। इसी बीच लोकसभा चुनाव में भी सारी कमान नितिन नबीन ने अपने हाथ में ले रखी थी। पार्टी ने उन्हें प्रदेश में चुनाव प्रभारी बनाया था। बताया जा रहा है कि ओम माथुर फिलहाल दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं।

नितिन नबीन की एक पहचान यह भी है कि वे बिहार (#Bihar) सरकार में मंत्री हैं और भाजपा के दिग्गज नेता नबीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं। नितिन चार बार बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को बड़े अंतर से हराया था। वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं। उन्हें साल 2023 में उन्हें पहली बार छत्तीसगढ़ भाजपा का सह प्रभारी बनाया गया था। तब ओम माथुर प्रभारी थे। नितिन नबीन की हालिया उपलब्धि विधानसभा और फिर लोकसभा में छत्तीसगढ़ में भाजपा को जीत दिलाना रही है। भूपेश बघेल और कांग्रेस के दोबारा चुनाव जीतने के सपने को चूर-चूर करने में नबीन की रणनीति ने अहम योगदान दिया।

===



You might also like!


RAIPUR WEATHER